शकुंतला देवी के लिए विद्या बालन ने कैसे की तैयारी? एक्ट्रेस ने बताया

विद्या बालन ने कहा- जो इस फिल्म की राइटर-डायरेक्टर हैं अनु मेनन, उन्होंने शकुन्तला देवी की बेटी और दामाद से हर वो जानकारी प्राप्त की जिसकी हमें जरुरत थी और फिर मैंने उस जानकारी को सुना, देखा, समझा और फिर धीर-धीरे मैं समझने लगी कि वो किस तरह की इंसान थीं.

Advertisement
विद्या बालन विद्या बालन

अमित त्यागी

  • मुंबई,
  • 22 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

अभिनेत्री विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम जिन्हें किसी परिचय की जरुरत नहीं, विद्या अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग के चलते हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं. अब विद्या बालन की एक और फिल्म ‘’शकुंतला देवी’’ इसी महीने 31 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है.

आजतक के साथ खास बातचीत में विद्या बालन ने फिल्म ‘’शकुंतला देवी’’ से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया और बताया कि कैसे ये रोल उनकी जिंदगी का सबसे जटिल रोल था.

Advertisement

सवाल- विद्या आप अपने हर किरदार में ऐसी जान फूंकती हैं कि वो रियल लगने लगते हैं, इसके लिए आप क्या तैयारी करती हैं?

विद्या बालन– इस तारीफ के लिए धन्यवाद, मेरा ये सौभाग्य रहा है कि मुझे अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला और उन डायरेक्टर्स को मेरे काम पर भरोसा है और वो जानते हैं कि मुझसे बेस्ट काम कैसे निकलवाना है और मैं भी कोशिश करती हूं कि मैं अपने आप को उस किरदार में पूरी तरह से ढाल सकूं और इस बार भी मैंने वही कोशिश की है, अब मैं अपनी कोशिश में कितनी कामयाब हो पाई हूं ये आप लोग 31 जुलाई को देख कर बताइएगा.

सवाल– जब कोई कलाकार किसी बायोपिक फिल्म को करता है तो उसके लिए भी एक बड़ा चैलेंज होता है कि कैसे उस किरदार को जीवंत किया जाए, तो इस किरदार को निभाने से पहले आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी?

Advertisement

विद्या बालन– जो इस फिल्म की राइटर-डायरेक्टर हैं अनु मेनन उन्होंने शकुंतला देवी की बेटी और दामाद से हर वो जानकारी प्राप्त की जिसकी हमें जरुरत थी और फिर मैंने उस जानकारी को सुना, देखा, समझा और फिर धीर-धीरे मैं समझने लगी कि वो किस तरह की इंसान थीं. तो मैंने जितना उनको समझा वो दिल खोलकर जीना जानती थीं और उन्होंने अपनी शर्तों पर अपनी लाइफ को जिया. मैं सच कहूं तो ये रोल मेरे लिए आसान नहीं था और ये रोल मेरा अब तक का सबसे जटिल कैरेक्टर था लेकिन मुझे ये रोल करने में मज़ा बड़ा आया.

सवाल– आप अपने करियर में पहली बार किसी फीमेल डायरेक्टर के साथ काम कर रही हैं, तो आप क्या फर्क महसूस करती हैं एक मेल डायरेक्टर और एक फीमेल डायरेक्टर के साथ काम करने में?

विद्या बालन – फीमेल डायरेक्टर के साथ काम करने में एक अलग संवेदनशीलता होती है, दूसरा मैं नहीं जानती कि ये फीमेल डायरेक्टर की खासियत है या अनु मेनन की खासियत है पर उनमें अंहकार की भावना बिलकुल नहीं है और तीसरा इस फिल्म की मेकिंग में हमारी टीम में ज्यादातर लेडीज ही थीं जैसे सिनेमेटोग्राफर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, एडिटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स भी लेडीज ही थीं और हर किसी ने अपना काम बखूबी निभाया है जो आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा.

Advertisement

सवाल – फिल्म ‘’शकुंतला देवी’’ के जरिए आपका डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है तो ये वाली फीलिंग कैसी है ?

विद्या बालन – ये मेरे लिए वाकई खुशी की बात है कि अमेजन प्राइम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर आकर मेरी फिल्म की पहुंच बहुत बढ़ जाएगी है, ये फिल्म रिलीज होते ही दुनिया के 200 देशों में देखी जा सकेगी, हां मैं ये मानती हूं कि ये फिल्म थिएटर के लिए बनी थी लेकिन कोरोना के चलते हम इसे थिएटर में रिलीज नहीं कर पाए पर OTT प्लेटफॉर्म भी दर्शकों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम है और दूसरी बात मैं ये कहूंगी कि आज दर्शक हर प्लेटफॉर्म को एंजॉय करना चाहते हैं चाहे वो थिएटर हो, OTT प्लेटफॉर्म हो या TV हो. (हंसते हुए) मैं भूखी एक्टर हूं जहां भी मुझे मौका मिलता है मैं काम जरुर करती हूं.

सवाल – कोरोना के चलते जो लॉकडाउन हुआ, उस लॉकडाउन का आपने कैसे उपयोग किया ?

विद्या बालन – मैंने इन चार महीनों में वो सब किया जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं कभी कर पाउंगी, लॉकडाउन से पहले मैं कभी किचन में घुसी ही नहीं थी तो मैंने इस मौके का फायदा उठाते हुए थोड़ा बहुत खाना बनाना भी सीख लिया, मैंने अपने पति के साथ काफी वक्त बिताया तो मुझे वो भी काफी अच्छा लगा.

Advertisement

सवाल – कोरोना के चलते जो लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है उसे कैसे नॉर्मल किया जाए, इसके लिए शकुन्तला देवी के पास क्या गणित है ?

विद्या बालन – इसका सिर्फ एक ही गणित है और वो ये है कि जब जिंदगी में प्रॉब्लम हो तो उसे ज़ीरो से गुणा कर दीजिए, उसके आपकी प्रॉब्लम भी जीरो हो जाएगी पर अपने आपको जीरो से गुणा मत होने दीजिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »