करण-अर्जुन भूल जाएं क्योंकि साथ आएंगे वरुण-अर्जुन

अर्जुन कपूर और वरुण धवन जल्द ही एक फिल्म में साथ दिखेंगे. यानी अब करण-अर्जुन का नहीं, वरुण-अर्जुन का जमाना है...

Advertisement
वरुण धवन और अर्जुन कपूर (PIC: Yogen Shah) वरुण धवन और अर्जुन कपूर (PIC: Yogen Shah)

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

करण जौहर जल्दी ही एक पीरियड फिल्म बनाएंगे. यह दो हीरो वाला प्रोजेक्ट होगा जिसके लिए वरुण धवन और अर्जुन कपूर को लेने तैयारी है.

वैसे अर्जुन कपूर और हाल ही में एक फैशन वीक में रैंप पर साथ नजर आए थे. यहां दोनों में अच्छी दोस्ती दिखी. शायद दोनों को एक साथ फिल्म में लाने की ये भी एक वजह हो सकती है. ये दोनों सितारे में भी एक साथ आए थे.

Advertisement


वहीं, बताया जा रहा है कि करण जौहर की यह फिल्म विभाजन से जुड़े विषय पर आधारित होगी और फिल्म के निर्देशक होंगे अभिषेक वर्मन. यह वही अभिषेक हैं जो इससे पहले अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को लेकर '2 स्टेट्स' बना चुके हैं. पहले इस फिल्म का नाम 'कलंक' था. हालांकि अब इसे बदलने के बारे में सोचा जा रहा है.


फिलहाल निर्देशक अभिषेक वर्मन ने फिल्म के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है लेकिन इतना जरूर बताया कि वो अभी कहानी पर काम कर रहे हैं. वहीं अर्जुन कपूर और वरुण धवन को साथ लाना निर्माता करण जौहर के लिये कोई बड़ी बात नहीं होगी. दोनों ही यंग स्टार्स उनके प्रोडक्शन में काम कर चुके हैं और वरुण की अगली रिलीज 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के निर्माता भी करण जौहर ही हैं.

Advertisement


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement