उर्वशी रौतेला ने किया मुश्किल हैंड पुशअप, वायरल हुआ वीडियो

उर्वशी ने हैंड पुशअप करते हुए वीडियो शेयर किया. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
उर्वशी रौतेला उर्वशी रौतेला

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं. फिट रहने के लिए वो काफी मशक्कत भी करती हैं. हाल ही में इसका उदाहरण भी देखने को मिला जब उन्होंने हैंड पुशअप करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया. उर्वशी का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो में उर्वशी सिर के बल खड़ी होकर हैंड पुशअप्स करती नजर आ रही हैं. कैप्शन में उन्होंने इंडोलैंड फिटनेस फेस्ट का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें अपना फिटनेस आइकन बनाया है.

Advertisement

बता दें कि यह वीडियो ''इंडोलैंड फिटनेस फेस्ट'' के दौरान ही शूट किया गया है. इसके अलावा उन्होंने कुछ और स्टंट भी किए हैं जो इंस्टाग्राम पेज पर देखे जा सकते हैं.

उर्वशी रौतेला फिटनेस फ्रीक हैं और खुद की फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं. इसके अलावा वो दूसरों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं.

उर्वशी के वीडियो को कुछ ही समय के अंदर तीन लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement