'उड़ता पंजाब' की स्क्रीनिंग पर रणबीर-कटरीना ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज

'उड़ता पंजाब' की स्क्रीनिंग पर ब्रेकअप कपल कटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

रणबीर-कटरीना के ब्रेक-अप ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. बहुत दिनों तक यह बी-टाउन का हॉट-टॉपिक बना रहा. अलग होने के बाद रणबीर-कटरीना ने भी एक-दूसरे के सामने ना आने की पूरी कोशिश की.

हाल ही में दोनों की स्क्रीनिंग अटेंड करते नजर आए. लेकिन जहां कटरीना लाइटबॉक्स थियेटर गई जहां शाहिद कपूर, आलिया भट्ट् और शाहरूख खान जैसै सेलेब्स पहुंचे थे. वहीं रणबीर ने स्क्रीनिंग के दूसरे लोकेशन पर जाना ही सही समझा.

Advertisement

ये साफ दिखाता है कि रणबीर नहीं चाहते कि वह और कटरीना एक साथ एक छत के नीचे हों या दोनों का एक दूसरे के साथ सामना हो. दोनों के ब्रेकअप को पांच महीने हो चुके हैं लेकिन दोनों एक-दुसरे से दूर भागते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, की वजह से करण जौहर की ड्रीम टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया था. खबरें ये भी आईं थी कि 'जग्गा जासूस' के सेट पर दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे. मामला इतना बिगड़ गया था कि रणबीर ने अनुराग बसु से बोलकर फिल्म के कूछ अंतरंग सीन हटवा दिए थे.

सूत्रों के मुताबिक, चाहती थीं कि दोनों के बीच चीजें ठीक हो जांए लेकिन ऐसा लगता है रणबीर ऐसा नहीं चाहते. आपको बता दें कि रणबीर-कटरीना ने 'जग्गा जासूस' की शूटिंग पूरी कर ली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement