बॉडीगार्ड्स संग आमिर खान के बेटे का फुटबॉल मैच, श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते वक्त बोनी कपूर हुए भावुक, करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव का हुआ गर्भपात, क्या सच में संजय दत्त ने कहा था- मेरी रगों में मुस्लिम का खून?, 'सिंबा' के लिए सैफ की बेटी नहीं, ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद- पढ़े मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...
आमिर खान ऐसे बॉलीवुड एक्टर है जिनका परिवार ज्यादातर लाइमलाइट से दूर नजर आता है. सोशल प्लेटफॉर्म पर भी जहां बहुत से एक्टर्स की फैमिली मोमेंट देखने को मिलते हैं वो सौभाग्य आमिर खान के फैन्स को कम ही नसीब होता है. लेकिन फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं है. आमिर खान के बेटे आजाद की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह मंबई की बारिश में फुटबॉल का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं.
आईफा अवॉर्ड्स 2018 में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्टेस का अवॉर्ड दिया गया. श्रीदेवी का ये अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर ने लिया. श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते वक्त बोनी कपूर भावुक हो गए. तभी उनके बेटे अर्जुन कपूर ने उन्हें सहारा दिया. बोनी कपूर को भावुक देख अर्जुन कपूर और अनिल कपूर उन्हें दिलासा और हिम्मत देने के लिए मंच पर आ गए. ये मूमेंट कपूर परिवार के लिए काफी इमोशनल था.
'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला यानी करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव ने अपना बच्चा खो दिया है. करण और अंकिता ने अंतिम बार साथ में गोल्ड अवॉर्ड्स में अपीयरेंस दी थी. दुर्भाग्यवश गोल्ड अवॉर्ड्स के दूसरे दिन ही अंकिता का गर्भपात हो गया. अंकिता के पिता अभय भार्गव ने यह न्यूज कंफर्म की और बताया कि अब अंकिता के सेहत में सुधार आ रहा है.
ये 90 का दशक है. मुंबई बम धमाकों के बाद पूरे शहर में मातम पसरा है. संजू जेल की सलाखों के पीछे है, पुलिस पूछताछ जारी है. पुलिस के सामने संजय दत्त सरेंडर कर चुका है, लेकिन एक शख्स है जो अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहा कि संजू का हाथ मुंबई बम ब्लास्ट में शामिल है. कौन है ये शख्स? संजय दत्त की जिंदगी के इस चौंकाने वाले वाकये का जिक्र यासिर उस्मान ने अपनी किताब- 'The Crazy untold story of bollywood's bad boy Sanjay dutt' में किया है.
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अभी बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है लेकिन सुर्खियों में लगातार बनी रहती हैं. करण जौहर की फिल्म सिंबा के लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में रणवीर सिंह मेन लीड में हैं और इसकी शूटिंग हैदराबाद में हो रही है. पर अब खबर ये है कि सिंबा के लिए सारा पहली पसंद नहीं थीं. बल्कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी में साक्षी का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी पहली पसंद थीं.
स्वाति पांडे