मोदी को वोट ना देने की अपील: अनुपम के ट्वीट पर अब स्वरा ने दिया बयान

हाल ही में थिएटर और सिनेमा से जुड़े 100 से अधिक कलाकारों ने जनता के नाम एक खुला पत्र लिखकर बीजेपी को वोट ना देने की अपील की है, जिस पर अनुपम खेर ने कड़ा एतराज़ जताया था.अब आलिया भट्ट की मां सोनी और स्वरा भास्कर ने अनुपम के इस ट्वीट का जवाब दिया है.

Advertisement
स्वरा भास्कर स्वरा भास्कर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उन आर्टिस्ट्स और कलाकारों पर निशाना साधा था जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं करने की अपील की थी. अब स्वरा भास्कर और सोनी राजदान जैसे कलाकारों ने अनुपम खेर को जवाब दिया है. हाल ही में थिएटर और सिनेमा से जुड़े 100 से अधिक कलाकारों ने जनता के नाम एक खुला पत्र लिखकर बीजेपी को वोट ना देने की अपील की है, जिस पर अनुपम खेर ने कड़ा एतराज़ जताया था.

Advertisement

वरिष्ठ एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान ने अनुपम खेर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा- अनुपम, अगर आप मौजूदा सरकार से सहमत हो सकते हैं तो आपको क्यों लगता है कि दूसरे कुछ अलग कर रहे हैं. सोनी को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा- प्रिय सोनी, यह सिर्फ़ ऑब्ज़र्वेशन था. कोई शिकायत नहीं.

इसके अलावा स्वरा भास्कर ने भी अनुपम खेर के इस ट्वीट का जवाब दिया. उन्होंने लिखा - जी हां, इसे डेमोक्रेसी कहा जाता है सर. स्वरा को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, मैं सहमत हूं अगर दूसरों के ऐसा करने पर इसे असहिष्णुता ना कहा जाए.

गौरतलब है कि अनुपम ने ट्विटर पर लिखा- मेरे समुदाय के कई लोगों ने संवैधानिक रूप से चुनी गयी सरकार को आने वाले चुनाव में वोट ना देने की अपील की है. दूसरे शब्दों में वे लोग विपक्ष के समर्थन में कैम्पेन कर रहे हैं. अच्छा है. कम से कम यहां तो कोई लागलपेट नज़र नहीं आ रहा. बढ़िया है. इसके साथ अनुपम खेर ने भारत माता की जय लिखा हुआ अपना एक वीडियो पोस्ट किया है.

Advertisement

थियेटर के साथ ही साथ कई वैज्ञानिकों और एक्टर्स ने भी मोदी सरकार को वोट ना देने की अपील की थी. गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने मोदी सरकार को वोट ना देने की अपील की है. इनमें अदिति राव हैदरी, नंदिता दास, गोविंद निहलानी, सईद मिर्ज़ा, ज़ोया अख़्तर, कबीर ख़ान, विशाल भारद्वाज, इम्तियाज़ अली, महेश भट्ट, शुभा मुदगल जैसे सितारे शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »