सुजैन खान की बर्थडे पार्टी में जाएंगे रितिक रौशन

तलाक के बाद भी रितिक रोशन और सुजैन रोशन को कई बार एक साथ देखा गया है. अब खबर आ रही है कि सुजैन ने अपने बर्थडे पार्टी के लिए रितिक को बुलाया है.

Advertisement
रितिक रोशन और उनकी एक्स पत्नी सुजैन खान रितिक रोशन और उनकी एक्स पत्नी सुजैन खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

रितिक रोशन और सुजैन का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन बच्चों के लिए दोनों एक-दूसरे से बात करते हैं. कई बार दोनों को साथ भी देखा गया है.

हाल ही में अपने बच्चों रेहान और रिदान के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहीं थीं और वहां की कुछ तस्वीरों में रितिक को भी देखा गया था. तब तो ये अफवाह उड़ गई थी कि दोनों का ठीक हो रहा है लेकिन दोनों ने बाद में इस खबर का खंडन कर दिया था.

Advertisement


सूत्रों के मुताबिक सुजैन का बर्थडे 26 अक्टूबर को है और इस बार मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया है. खबर यह है कि सुजैन ने रितिक को भी पार्टी में बुलाया है. रितिक इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »