सुशांत की कमाई पर मैनेजर का खुलासा, बीते 2-3 सालों में कमाए थे 30 Cr रुपये

सुशांत सिंह राजपूत के टैलेंट मैनेजर जयंती साहा ने अपने एक बयान में बताया है कि एक्टर पिछले दो से तीन सालों में कई प्रोजेक्ट्स के सहारे 30 से 35 करोड़ की कमाई कर चुके थे.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in / दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. फिलहाल इस केस में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. सोर्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के टैलेंट मैनेजर जयंती साहा ने अपने एक बयान में बताया है कि एक्टर पिछले दो से तीन सालों में कई प्रोजेक्ट्स के सहारे 30 से 35 करोड़ की कमाई कर चुके थे. बता दें कि काम से जुड़ी सभी पेमेंट्स की जांच ईडी करेगी और इसके बाद सुशांत के खर्चों और उनके निवेश के साथ इसकी तुलना करेगी.

Advertisement

वही रिया चक्रवर्ती के टैक्स कंसल्टेंट रितेश मोदी ने रिया के कुछ टैक्स संबंधी दस्तावेज और निवेश से जुड़े दस्तावेज ईडी को दिए थे. ईडी इन दस्तावेजों का विश्लेषण करने के बाद रितेश मोदी और रितेश शाह को तलब करेगी.

इस मामले में सुशांत के सीए संदीप श्रीधर को एक बार फिर ईडी बुला सकती है. ईडी इसके अलावा सुशांत के परिवार के बाकी सदस्यों के बयान भी रिकॉर्ड कर सकती है. सुशांत की बहन मीतू और उनके पिता के के सिंह पहले ही ईडी को बयान दे चुके हैं. माना जा रहा है कि बाकी परिवार दिल्ली में अपना बयान दर्ज करा सकता है.

रिया के परिवार से भी पूछताछ कर चुकी है ईडी

इससे पहले ईडी ने इस केस में , उनके भाई शोविक और पिता से भी पूछताछ की थी. वहीं सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. गौरतलब है कि सुशांत के पिता के के सिंह ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से अवैध रूप से 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे. ईडी ने के पिता से अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत देने को कहा है.

Advertisement

माना जा रहा है कि ईडी इस मामले में एक बार फिर रिया से पूछताछ कर सकती है. सोर्स का दावा है किके जवाब संतोषजनक नहीं रहे हैं. रिया के खर्चे और उनके इन्कम टैक्स रिटर्न्स उनकी बैंक स्टेटमेंट्स के साथ मेल नहीं खाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »