क्रैश होने से बचा सनी लियोनी का प्लेन, VIDEO में बताया कैसे टला हादसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है. जानें, क्या है इस वीडियो में...

Advertisement
सनी लि‍योनी सनी लि‍योनी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2017,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी ने बताया कि कैसे उनकी टीम और वो इस हादसे में अपनी जान बचाने में सफल रहे.

बता दें कि ये जानकारी सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी. इस वीडियो में सनी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्लेन क्रैश होने वाला था लेकिन किसी तरह वह और उनकी टीम सुरक्षित बच गए.

Advertisement

सनी लियोनी ने इस वीडियो को एक कार में शूट किया है. कार में उनके पति डेनियल वेबर और टीम के अन्य लोग बैठे नजर आ रहे हैं.

सनी ने एक और ट्वीट करते हुए प्लेन के पायलेट्स को भी शुक्रिया का है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »