'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, टाइगर ने किया ट्वीट

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के पहले शेड्यूल की शूटिंग देहरादून में खत्म हो गई है. फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

Advertisement
SOTY 2 का पोस्टर SOTY 2 का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग देहरादून में खत्म हो गई है. फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने सेंट टेरेसा (स्कूल) के झंडे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'पहले सेमेस्टर की शूटिंग खत्म हुई. देहरादून में SOTY 2 का पहला शेड्यूल समाप्त.'

फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हैं. दोनों ही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्टर कर रेह हैं और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Advertisement

ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म की टीम दो महीने तक देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में शूटिंग करेगी. इसके बाद एक हफ्ते के शेड्यूल के लिए सब दिल्ली जाएंगे. फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पुणे में भी होगी.

सूत्रों के मुताबिक, देहरादून शेड्यूल के बाद टीम मुंबई लौट आएगी. फिर सब एक महीने के शेड्यूल के लिए पुणे जाएंगे. क्रू एक डांस सीक्वेंस की भी शूटिंग करेगी, जो देहरादून शेड्यूल से पहले मुंबई में शूट होने वाला था. हाालंकि अब शेड्यूल में कुछ बदलाव हुआ है और अब गाने की शूटिंग जून में होगी.

फिल्म इस साल 23 नवंबर को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement