सोनम कपूर के हिट गाने पर श्रीदेवी का डांस, अब Viral हुआ वीडियो

सोनम की शादी की तैयारि‍यों के बीच श्रीदेवी का डांस वीडियो वायरल.

Advertisement
श्रीदेवी - श‍िल्पा श्रीदेवी - श‍िल्पा

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

अनिल कपूर के परिवार ने सोनम कपूर की शादी की आधिकारिक पुष्ट‍ि कर दी है. सोनम कपूर 8 मई, 2018 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी. ये अनिल कपूर के परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी. सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है. सोनम की शादी की तैयारि‍यों के बीच श्रीदेवी का डांस वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement

इस वीड‍ियो में श्रीदेवी श‍िल्पा शेट्टी के साथ सोनम के हिट नंबर प्रेम रतन धन पायो पर डांस करती नजर आ रही हैं. यह वीड‍ियो अनिल कपूर के घर करवाचौथ की पार्टी का है. श्रीदेवी को बॉलीवुड की डांस क्वीन माना जाता है. इंटरनेट पर वायरल हो रहा से वीडि‍यो 2015 का है. इसे श्रीदेवी के ऑफ‍िश‍ियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है.

बता दें कपूर और आहूजा परिवार ने शादी की घोषणा करते हुए कहा है कि ये उनके लिए खुश और गर्व का विषय है. शादी 8 मई को मुंबई में होगी. हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement