शिवगामी का रोल हुआ था श्रीदेवी को ऑफर, इस वजह से ठुकरा दिया

फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी के रोल में दिखी राम्या कृष्णन को कौन नहीं जानता. हालांकि पहले ये रोल श्रीदेवी को ऑफर किया गया था. अब श्रीदेवी ने बताया है कि उन्होंने यह रोल क्यों नहीं किया.

Advertisement
राम्या कृष्णन और श्रीदेवी राम्या कृष्णन और श्रीदेवी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी इन दिनों अपनी फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन में बिजी हैं. बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी का रोल पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. बाद में यह रोल राम्या कृष्णन को ऑफर किया गया और उनका निभाया शिवगामी का किरदार दर्शकों के दिलों में छा गया.

Advertisement


शिवगामी के रोल के लिए मना करने की बात जब श्रीदेवी से पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'किसी और एक्टर ने इस रोल को निभाया और दोनों ही वर्जन सुपरहिट हुए. इसलिए अब इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है.'


वहीं फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजमौली ने बताया कि श्रीदेवी ने इस फिल्म के लिए मेकर्स के सामने 6 करोड़ की डिमांड रखी थी जबकि राम्या कृष्णन को इस रोल के लिए केवल ढ़ाई करोड़ रुपये दिए गए. इसलिए श्रीदेवी ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया .


बता दें कि फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है. श्रीदेवी के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म से एक्ट्रेस श्रीदेवी पांच साल बाद बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक कर रही हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement