श्रीदेवी की इस खूबी के बारे में नहीं जानते हैं लोग, ऐसे हुआ खुलासा

बॉलीवुड की चांदनी के रूप में मशहूर श्रीदेवी अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा और डांसर थीं. लेकिन वो एक बेहतरीन पेंटर भी थी और ये बात बहुत कम लोग जानते हैं. 

Advertisement
श्रीदेवी श्रीदेवी

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

बॉलीवुड की चांदनी के रूप में मशहूर श्रीदेवी अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा और डांसर थीं. लेकिन वो एक बेहतरीन पेंटर भी थी और ये बात बहुत कम लोग जानते हैं.  श्रीदेवी की इस सीक्रेट का राज हाल ही में तब खुला, जब बोनी कपूर ने उनकी बनाई हुई एक पेंटिंग को अपने ऑफिस में लगवाया.

स्पॉटबाय की एक रिपोर्ट के मुताब‍िक श्रीदेवी दुबई में अपनी पेंट‍िंग की नीलामी करने की प्लानिंग भी कर रही थीं. एक्ट्रेस के जाने के बाद उनकी बनाई पेंटिंग फैमिली के लिए यादें बनकर रह गई हैं.श्रीदेवी की एक बेहतरीन पेंटिंग अब बोनी कपूर के ऑफिस में भी होगी. 

Advertisement

और प्रशंसक ने ऐसे याद किया श्रीदेवी को

हाल ही में श्रीदेवी की एक फैन ने बोनी कपूर को सरप्राइज कर दिया था. दरअसल, पुणे की टोनू सोजातिया ने अपनी पूरी कार पर श्रीदेवी की तस्वीरें प्लास्टर करवाई हैं. इस कार को लेकर वो पुणे से मुंबई बोनी कपूर से मिलने की आस लेकर आईं. फैन की और से श्रीदेवी को दी गई अनोखी श्रद्धांजलि देख बोनी कपूर सरप्राइज हो गए. उन्होंने भी प्रशंसक को निराश नहीं किया. बोनी ने प्रशंसक से मुलाक़ात की. इसके बाद टोनू ने कहा, मैं श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि एक्ट्रेस के पूरे परिवार को दिखाना चाहती थी. मैंने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो मुझे मिलने के लिए थोड़ा समय दें.

बोनी ने अपने ऑफिस से बाहर आकर कार को देखा. इस वंडरफुल कार को देखकर बोनी कपूर फूले नहीं समाए. श्रीदेवी के प्रति फैन का ये प्यार देख बोनी कपूर भावुक हो गए. उन्होंने एक्ट्रेस से जुड़ी यादें शेयर कीं. इस दौरान वो कई बार इमोशनल हुए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement