राजनीति में अपनी बात कह कर फंसे थे सोनू निगम, लग गया था बैन

दो साल पहले अप्रैल में ही सोनू निगम एक और विवाद में फंस चुके हैं. कुमार विश्वास के सपोर्ट में उन्होंने ट्वीट किया तो उन पर बैन लग गया था...

Advertisement
सोनू निगम सोनू निगम

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम अपने ट्वीट्स को लेकर कई बार विवाद में फंस चुके हैं. मस्जिद में दी जाने वाली अजान वाले ट्वीट पर तो बवाल हो ही रहा है. इसके अलावा वह एक बार पॉलिटिक्स में अपनी टांग फंसाकर भी फंस चुके हैं.

मस्जिद की अजान को बताया 'गुंडागर्दी'
बता दें कि आज सुबह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मस्जिद में दी जाने वाली अजान से उनकी नींद में टूटती है. बिजली का आविष्कार इसके लिए नहीं हुआ था कि दूसरों पर जबरदस्ती धार्मिक रीतियां थोपी जाएं. इसे गुंडागर्दी कहते हैं.

Advertisement

इस पर ट्विटर पर जमर कर बवाल हो रहा है. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब सोनू के ट्वीट्स पर पंगा हुआ है.

कुमार विश्वास का साथ देकर फंसे थे
2015 में ने कुमार विश्वास को सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया था. मामला राजस्थान के एक गरीब किसान की आत्महत्या से जुड़ा है.

किया था जिसमें उन्होंने एक मीडिया ग्रुप का वीडियो इस तर्क के साथ शेयर किया था कि उसमें किसी और की आवाज डाली गई है और इसे ऐसा रूप दिया गया है कि मामले का आरोप कुमार विश्वास पर लगे.

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वह राजनीति से दूर हैं लेकिन सच सभी के सामने जाना चाहते हैं. इसके बाद सोनू पर इस ग्रुप ने बैन लगा दिया था.

सोनू इस बात को भी ट्विटर पर उठाया था और उस समय सोनू निगम को सपोर्ट करने की बात भी चली थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement