इस कारण बदली थी सोनम की शादी की डेट? 1 महीने पहले होनी थी

क्या आप जानते हैं कि सोनम कपूर ने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़वाई थी ताकि उनकी पक्की दोस्त स्वरा भास्कर शादी में शरीक हो सके?

Advertisement
स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

सोनम कपूर की शादी इस साल हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर शादियों में से एक रही. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनम कपूर ने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाई थी, ताकि उनकी क्‍लोज फ्रेंड स्वरा भास्कर शादी में शरीक हो सकें. एक रेडियो स्टेशन से बातचीत में स्वरा भास्कर ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

सोनम की मां सुनीता कपूर और पिता अनिल कपूर ने पंडित से बातचीत करने के बाद 12 अप्रैल को शादी की तारीख तय की थी. लेकिन स्वरा के भाई ईशान भी इसी रोज शादी कर रहे थे. स्वरा ने बताया- सोनम वीरे दी वेडिंग के सेट पर मायूस सी पहुंचीं. मैं समझ रही थी कि उसकी उदासी के पीछे क्या वजह है. स्वरा ने बताया कि सोनम ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की थी कि वह अपने माता-पिता से बात करके ईशान की शादी की तारीख बदलवा दें.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दोनों ही एक्ट्रेसेज ने अपने घर में माता-पिता से शादी की तारीख बदलवाने की बात की थी. सोनम अनिल और सुनीता को मना पाने में कामयाब रहीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम और स्वरा 1 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म "वीरे दी वेडिंग" में साथ नजर आएंगी. फिल्म में भी दोनों एक्ट्रेसेज पक्की सहेलियों का किरदार निभा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »