भारत नहीं जेनेवा में सात फेरे लेंगी सोनम कपूर, पापा ने तैयार की मेहमानों की लिस्ट

कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से लंदन में शादी करने जा रही हैं.

Advertisement
सोनम कपूर - अनिल कपूर सोनम कपूर - अनिल कपूर

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से लंदन में शादी करने जा रही हैं. अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'वीरे दी वेडिंग' के रिलीज होने से पहले सोनम कपूर 11 और 12 मई को जेनेवा में शादी करेंगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर ने गेस्ट लिस्ट तैयार कर ली है. अनिल कपूर सभी गेस्ट को खुद फोन करके शादी पर आने का न्योता दे रहे हैं. शादी की सभी सेरेमनी के लिए दो दिन का समय तय किया गया है. 11-12 मई को शादी से जुड़ी सभी रस्में होंगी.

Advertisement

बता दें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बाद सोनम कपूर की डेस्ट‍िनेशन वेडिंग सबसे ज्यादा चर्चा में होगी. शादी के लिए पूरा पर‍िवार जेनेवा में एक साथ होगा.  इसके पहले जो खबरें आई थीं उसमें कहा जा रहा था कि दोनों के परिवार मिलकर इस बात पर फैसला ले रहे हैं कि शादी भारत में होगी या विदेश में. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम ने अपने वेडिंग आउटफिट के लिए डिजाइनर भी चुन लिया है. उनकी शादी की आउटफिट अबू जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे.

निजी जिंदगी से जुड़ सवाल पर सोनम ने दिया ये जवाब

जब शादी के बारे में सोनम से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- 'मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करती. मैंने कभी कमेंट नहीं किया है और ना ही करूंगी.' 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी. फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर हैं. फिल्म को सोनम की बहन रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement