सितंबर में रिलीज होगी सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा'

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' सितंबर में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सोनाक्षी एक्शन करती नजर आएंगी.

Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 27 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज होगी. सोनाक्षी ने कहा कि ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए वह बहुत उत्साहित हैं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'यह बताते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं कि ए.आर मुरुगाडोस 'गजनी' और 'हॉलीडे' के बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा' लेकर आ रहे हैं. मेरी फिल्म 23 सितंबर को रिलीज हो रही है.'

Advertisement

में सोनाक्षी को अलग अंदाज में देख दर्शक चौंक जाएंगे. फिल्म में सोनाक्षी कई मारधाड़ वाले सीन करती दिखाई देंगी. 'अकीरा' मुरुगाडोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्होंने 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में साथ काम किया था.

फिल्म में उनके अभिनेता-राजनेता पिता भी हैं. सोनाक्षी 'अकीरा' के अलावा, 'फोर्स 2' में भी मारधाड़ वाले सीक्वेंस करती नजर आएंगी. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'फोर्स 2' में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »