नए गाने में सिद्धार्थ-शहनाज की केमिस्ट्री के कायल फैंस बोले- दिल चुरा लिया

इस गाने में फीचरिंग सिद्धार्थ और शहनाज गिल की है लेकिन ये गाना गाया है दर्शन रावल ने.अपनी शानदार आवाज में दर्शन ने इस गाने में जान फूंक दी है.

Advertisement
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

बिग बॉस भले ही खत्म हो गया है लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की चर्चा अभी बन हुई है. दोनों घर के बाहर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच दोनों का एक गाना रिलीज हुआ है. भुला दूंगा... टाइटल से रिलीज हुआ ये गाना दर्शकों को पसंद रहा है. इस गाने में फीचरिंग सिद्धार्थ और शहनाज गिल की है लेकिन ये गाना गाया है दर्शन रावल ने. अपनी शानदार आवाज में दर्शन ने इस गाने में जान फूंक दी है.

Advertisement

गाने में दिखी कमेस्ट्री

इस गाने में दोनों की कमेस्ट्री घर की तरह ही देखी जा रही है. ये वीडियो हैपी-सैड सॉन्ग का मिक्स है. गाने में प्यार और उसके लिए तड़प साफ देखी जा सकती है. इस गाने में जो सबसे ज्यादा पसंद करने वाली बात है वो सिद्धार्थ और शहनाज कमेस्ट्री है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं.

लोगों को कैसा लगा गाना?

लोगों को लंबे समय से इस गाने का इंतजार था. ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे. वहीं दर्शन रावल की आवाज की भी तारीफ हो रही है. दिल चुरा लिया, अमेजिंग केमिस्ट्री, सिडनाज की नैचुरल केमिस्ट्री, शानदार, जैसे कमेंट गाने को मिल रहे हैं.

यहां देखें गाना...

बता दें कि दोनों की जोड़ी को बिग बॉस 13 में काफी पसंद किया गया था. शो के विनर सिद्धार्थ रहे थे. वहीं शहनाज भी फाइनलिस्ट में शामिल थीं. दोनों की जोड़ी को सिडनाज नाम से जाना जाता है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »