शिल्पा शेट्टी दुबई में दिखाएंगी योग का जलवा

योगगुरु बाबा रामदेव के साथ पहले योगा कर चुकी श‍िल्पा शेट्टी अब दुबई में योग फेस्टिवल में हिस्सा लेने जा रही है.

Advertisement
श‍िल्पा शेट्टी श‍िल्पा शेट्टी

दीपिका शर्मा / IANS

  • दुबई ,
  • 07 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. वह यहां होने वाले एक्स योगा फेस्टिवल में भाग लेने वाली हैं.

हाल ही में आई थीं. शिल्पा जो कि एक उद्यमी भी हैं. वे योग प्रशिक्षक सुनील सिंह के साथ दुबई में 19 फरवरी को योग का प्रदर्शन करती नजर आएंगी. यह जानकारी एक बयान में जारी की गई.

Advertisement

इसमें कहा गया कि अभिनेत्री अपने पॉवर योगा के प्रदर्शन को लेकर बेहद रोमांचित है. 'मैं समझती हूं कि यह प्लेटफार्म कसरत के इस तरीके के प्रदर्शन और प्रसार के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. मुझे खुशी है इस माध्यम से मुझे दुनिया भर के दर्शकों के बीच योगा को पहुंचाने का मौका मिलेगा.'

, 'मैं दुबई और दुनिया के दूसरे हिस्सों के लोगों से गुजारिश करती हूं कि वे हर दिन कुछ मिनट योग जरूर करें और बदलाव को महसूस करें.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement