शाहरुख ने किया आमिर को रिप्लेस, करेंगे अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का रोल

राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म पर खुलासा करते हुए को-प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने कहा है कि फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे.

Advertisement
शाहरुख खान (इंडिया टुडे) शाहरुख खान (इंडिया टुडे)

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

भारत की तरफ से अंतरिक्ष पर सबसे पहले जाने वाले यात्री राकेश शर्मा पर बायोपिक बनने की चर्चा लंबे वक्त से चल रही है. फिल्म की कास्ट को लेकर काफी वक्त से संशय बना हुआ है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने कास्ट को लेकर खुलासा किया है.

रोनी से इंडियन एक्सप्रेस ने एक इंटरव्यू में पूछा कि क्या शाहरुख खान फिल्म में राकेश शर्मा का रोल प्ले करेंगे. जवाब में रोनी ने कहा 'हां'. उन्होंने कहा- ''फिल्म की स्क्रिप्ट हम लोगों के पास कुछ समय से है. फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में होगी. जल्द ही हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.''

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर भूमि पेडनेकर नजर आएंगी. रोनी के साथ फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर भी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करने जा रहे हैं.

पहले खबरें थी कि फिल्म में आमिर खान लीड रोल प्ले करेंगे. उनके साथ प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली थीं. मगर अब शाहरुख खान और भूमि पेडनेकर फिल्म में मुख्य रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म का नाम 'सारे जहां से अच्छा' है.

शाहरुख खान की बात करें तो उनकी फिल्म जीरो साल के अंत में रिलीज होगी. टीजर जारी कर फिल्म के बारे में एक्टर ने साल के शुरुआत में ही खुलासा कर दिया था. फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे. उनके साथ कास्ट में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं. फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »