जानिए क्यों शाहिद ने सोनम कपूर से पूछा कब मिल रही है खुशखबरी?

शाहिद कपूर हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. पत्नी मीरा राजपूत से उन्हें दूसरा बच्चा हुआ है जो कि बेटा है. शाहिद ने अपने बेटे का नाम जैन रखा है.

Advertisement
सोनम कपूर और शाहिद कपूर सोनम कपूर और शाहिद कपूर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बुधवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया. यह उनका दूसरा बच्चा था. इससे पहले शाहिद के पास 2 साल की बेटी है जिसका नाम है. शाहिद के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजने के बाद उनके तमाम फैन्स और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गईं. सोनम कपूर ने भी उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

सोनम ने अपने ट्वीट में लिखा, "परिवार में जुड़े एक नए सदस्य के लिए शुभकामनाएं शाहिद और मीरा. अब क्यूट मीशा को खेलने के लिए एक भाई मिल गया है." के इस ट्वीट पर शाहिद ने जवाब देते हुए लिखा, "तुम कब खुशखबरी दे रही हो? शुक्रिया सोनम. बहुत सारा प्यार." हालांकि शाहिद के इस ट्वीट पर सोनम ने कोई जवाब नहीं दिया.

मालूम हो कि सोनम कपूर और की तरफ से अब तक कोई खुशखबरी नहीं आई है और फैन्स इस कपल की तरफ से मिलने वाली गुड न्यूज को लेकर उत्साहित हैं. शाहिद कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का नाम जैन रखा है. उन्होंने ट्वीट कर फैन्स को अपने बच्चे का नाम बताया. उन्होंने लिखा, "जैन कपूर यहां आ गया है अब परिवार पूरा है. सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. हम आनंदित हैं. सभी को प्यार."

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »