बॉलीवुड किंग शाहरुख खान बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने बच्चों को पूरा वक्त देते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन शाहरुख अपने सबसे छोटे बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अबराम से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.
पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अबराम और शाहरुख स्पाइडरमैन के गेटअप में नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने रेड कलर का स्पाइडरमैन का मास्क पहना हुआ है और अबराम ब्लैक कलर का स्पाइडरमैन का मास्क पहने नजर आ रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ' 'We cannot accomplish all that we need to do without working together' .
आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म की लिस्ट में फिलहाल 'रईस', 'डियर जिंदगी' और आनंद एल. राय की फिल्म शामिल हैं.
दीपिका शर्मा