सत्यमेव जयते ने तीन दिन में की इतनी कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

जॉन अब्राहम की एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की रियल लाइफ ड्रामा फिल्म गोल्ड 15 अगस्त के दिन ही रिलीज की गई थीं. फर्स्ट डे अक्षय कुमार की फिल्म के बिजनेस ज्यादा था लेकिन सत्यमेव जयते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामान्य बना रहा है.

Advertisement
सत्यमेव जयते पोस्टर सत्यमेव जयते पोस्टर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

और मनोज बाजपेई स्टारर फिल्म का तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ के करीब पहुंच गया है. फिल्म ने तीसरे दिन 9 करोड़ 18 लाख रुपये की कमाई की थी और इसका अब तक का कुल बिजनेस 37 करोड़ 62 लाख रुपये हो गया है. प्रोड्यूसर्स के लिए अच्छी बात ये है कि फिल्म का बिजनेस लगातार ऊपर बना हुआ है, बावजूद इसके कि गोल्ड जैसी बड़ी फिल्म भी स्क्रीन्स पर मौजूद है.

Advertisement

बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड भी 15 अगस्त के दिन ही पर्दे पर रिलीज की गई थी. दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया था. सत्यमेव जयते का पहले दिन का कलेक्शन 33 करोड़ 25 लाख रुपये था. गोल्ड को 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं जबकि सत्यमेव जयते को महज 2500 स्क्रीन.

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसकी काफी काल्पनिक है और गोल्ड की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी बयां करती है. गोल्ड ने पहले दिन में 25 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ गोल्ड इस साल तीसरी सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement