हाल ही में पाकिस्तान में बंद भारतीय सरबजीत की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर 20 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म की स्टार कास्ट भी मौजूद थी. सरबजीत की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म में रणदीप हुड्डा सरबजीत का किरदार अदा कर रहे हैं. इस मौके पर सरबजीत की बेहन दलबीर कौर ने जो रणदीप हुड्डा से कहा वो वाकई भावुक कर देने वाली बात थी.
इस मौके पर दलबीर कौर ने कहा कि उन्हें बिलकुल अपने भाई सरबजीत जैसी ही लगते हैं और उनके लिए वही हैं. दलबीर कौर ने कहा, 'मैंने असल में रणदीप हुड्डा में सरबजीत को देखा है. यह मेरे लिए कोई स्टार नहीं बल्कि मेरा भाई सरबजीत ही है. और मैं खुश हूं जो मुझे रणदीप के रूप में मिला. मेरी इच्छा है मैं जब मरूं तो मुझे रणदीप ही कंधा दें, इससे मेरी आत्मा को शांति मिलेगी.'
इस मौके पर रणदीप हुड्डा के अलावा दलबीर
कौर और सरबजीत के परिवार से मिलने के बाद और ऋचा चड्ढा की आंखे भी नम हो गईं.
पूजा बजाज