सारा अली खान की सुशांत राजपूत संग wrap up पार्टी

फिल्म केदारनाथ की शूटिंग हुई पूरी. रैप अप पार्टी को यूं सेलिब्रेट करते आए सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत.

Advertisement
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 16 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पूरी हो गई है. मुंबई में फिल्म के रैप अप को सेलिब्रेट किया गया. शूटिंग सेट पर इस सेलिब्रेशन में सुशांत राजपूत को केक कटिंग करते हुए देखा जा सकता है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में सारा अली खान फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में सुशांत सिंह राजपूत को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा सुशांत को भी केदारनाथ फिल्म के डायरेक्टर अभि‍षेक कपूर को शूटिंग पूरी होने को लेकर बधाई देते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement

बता दें सारा अली खान इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. डायरेक्टर अभि‍षेक ने शूटिंग खत्म होने पर सुशांत संग इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर भी पोस्ट की है.

इसके अलावा एक्ट्रेस एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा में भी नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग के लिए सारा जल्द मुंबई से हैदराबाद रवाना होंगी.

सुशांत सिंह राजपूत ने भी केदारनाथ के अलावा अभिषेक चौबे की फिल्म सौन चिरैया में नजर आएंगे. ये फिल्म 70 के बैकड्रोप पर चंबल की बीहड़ के डकैतों की कहानी पर बैस्ड है. इस फिल्म में सुशांत राजपूत डकैत के किरदार में नजर आएंगे. सुशांत के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी अहम किरदार में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »