वीडियो: सलमान खान ने पूरी की चावल की खेती, फैंस बोले- रे सुल्तान

सलमान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिसमें उन्हें खेती करते हुए देखा जा सकता है. कुछ समय पहले सलमान एक वीडियो में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे और अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वे चावल की खेती पूरी कर चुके हैं.

Advertisement
सलमान खान सोर्स इंस्टाग्राम सलमान खान सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

लॉकडाउन की शुरुआत से ही पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद सलमान खान आजकल खेती-बाड़ी में हाथ आजमा रहे हैं. वे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिसमें उन्हें खेती करते हुए देखा जा सकता है. कुछ समय पहले सलमान एक वीडियो में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे और अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वे चावल की खेती पूरी कर चुके हैं.

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान के साथ कई और लोग भी मौजूद हैं जो उनके साथ खेती में मदद कर रहे हैं. इस वीडियो में खेती करने के बाद हाथ-मुंह धोते हुए भी देखे जा सकते हैं. सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- चावल की खेती पूरी कर ली गई है. फैंस के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कई फैंस अपने फेवरेट सितारे को खेती करते देख काफी खुश हुए. सलमान का यही देसी अंदाज फिल्म सुल्तान में भी देखने को मिला था. यही कारण है कि कई फैंस ने कमेंट्स में का हौसला बढ़ाते हुए कहा- रे सुल्तान

गौरतलब है कि मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से ही अलग-अलग चीजों में अपना हाथ आजमा रहे हैं. उन्होंने लॉकडाउन के चलते परेशानी में फंसे मजदूरों की मदद करने का निर्णय लिया था. इसके अलावा वे अपने फॉर्महाउस से ही दो सॉन्ग्स भी रिलीज कर चुके हैं. सलमान लॉकडाउन में अपनी वे कुछ समय पहले घुड़सवारी करते हुए नजर आए थे और पिछले कुछ समय से वे अपने फॉर्महाउस पर ही खेती कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement