संजय दत्त की बायोपिक में इस रोल में नजर आएंगे सलमान खान

संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती की बॉलीवुड में अक्सर चर्चा होती है और दोनो ही एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा आगे आते है. इसी दोस्ती की खातिर संजय दत्त और सलमान खान एक बार फिर से एक साथ काम करने वाले है.

Advertisement
सलमान खान और  संजय दत्त सलमान खान और संजय दत्त

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

बॉलीवुड में बायोपिक्स का दौर चल रहा है और इसी की कड़ी में एक्टर संजय दत्त पर बन रही फिल्म भी शामिल है. लेकिन काफी समय से यह भी अटकलें लगाई जा रही थी कि संजय दत्त के करीबी दोस्त सलमान खान उनकी बायोपिक में कैमियो कर सकते हैं. संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं.


इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही संजय बने रणबीर कपूर के लुक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म में कैमियो कौन करने वाला है, जिसमें सबसे ऊपर बॉलीवुड के दंबग सलमान खान का नाम सामने आ रहा था. साथ ही बताया जा रहा था कि संजय दत्त ने खुद इस रोल के लिए सलमान खान से बातचीत भी की है.

Advertisement


हाल ही में संजय दत्त से एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में पूछा गया था तो उन्होनें इस बात से साफ इनकार कर दिया हैं कि उन्हे ऐसा नहीं लगता कि स्क्रिप्ट के मुताबिक ऐसे किसी भी रोल की फिल्म में जरूरत है. उन्होने ऐसी सभी खबरों को अफवाह बताकर इस पर ब्रेक लगा दिया है.


फिलहाल संजय दत्त अपनी फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में बिजी है तो वहीं उनके खास दोस्त और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर रिलीज किया है जिसे अब तक 7 मिलियन से भी ज्यादा बार लोगों ने यू- ट्यूब पर देख लिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »