सैफ अली खान ने कहा- अमृता अच्छी मां, सारा पर मुझे गर्व है

केदारनाथ के बाद सारा अली खान की सिम्बा फिल्म रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इंडस्ट्री में सारा की कामयाबी को लेकर पिता सैफ अली खान बहुत खुश है और उन्हें बेटी सारा के काम पर बहुत गर्व हैं.

Advertisement
सारा अली खान सैफ अली खान सारा अली खान सैफ अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

सारा अली खान ने पिछले साल अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में वह मेल लीड सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट थी. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की. इसके बाद उनकी सिम्बा फिल्म रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इंडस्ट्री में सारा की कामयाबी को लेकर पिता सैफ अली खान बहुत खुश है और उन्हें बेटी सारा के काम पर बहुत गर्व हैं.

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा क‍ि उन्होंने शुरू से ही सारा पर गर्व था. उनकी मां अमृता ने जिस तरह से सारा को परवरिश दी, इसे लेकर वह बहुत खुश हैं.उन्होंने कहा- ''यह पूरी तरह से सारा का ही अचीवमेंट है. एक पिता के तौर पर मैंने बहुत प्राउड फील किया था कि जब उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और दो साल में ही अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया. मुझे बहुत गर्व महसूस होता है जब मैं उन्हें घर पर स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए देखता हूं. वह सभी से बहुत ही अच्छा व्यवहार करती हैं. इसका पूरा क्रेडिट उनकी मां (अमृता सिंह) को जाता है. सारा इंटेलिजेंट हैं और लोगों से अच्छे से बात करती हैं.''

सैफ ने आगे कहा- जब मैंने केदारनाथ में सारा का परफॉर्मेंस देखा तो बहुत इंप्रेस हुआ. मैंने देखा कि वह क्राफ्ट को समझती हैं. यह वह चीज है जिसके बारे में कोई नहीं बताता है. अगर आप फेक है तो यह सब स्क्रीन पर दिख जाता है. सारा को फिल्म की स्टोरी पसंद आई और उन्होंने पूरे दिल से किरदार को निभाया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो चर्च है कि सारा इन दिनों कूली नंबर वन के रीमेक साइन की है. इसमें वह वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »