आमिर खान के बाद अब रिचा चड्‌ढा हुईं स्वाइन फ्लू की शिकार

एक के बाद एक बॉलीवुड एक्टर स्वाइन फ्लू के शिकार हो रहे हैं. आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के बाद अब रिचा चड्‌ढा भी स्वाइन फ्लू हो गया है.

Advertisement
रिचा चड्‌ढा रिचा चड्‌ढा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

एक के बाद एक बॉलीवुड एक्टर स्वाइन फ्लू के शिकार हो रहे हैं. आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के बाद अब रिचा चड्‌ढा भी स्वाइन फ्लू हो गया है. वे पिछले तीन दिनों से खराब सेहत से जूझ रही हैं. रिचा गैंग्स ऑफ वासेपुर और मसान जैसी फिल्मों में नजर आई हैं.

उधर, आमिर और किरण राव फिलहाल घर पर हैं. उनका इलाज चल रहा है. आमिर की टीम ने कहा- किरण को आमिर की वजह से फ्लू हुआ है. आमिर और किरण को आज पुणे के पानी फाउंडेशन इवेंट में हिस्सा लेने जाना था. लेकिन बीमारी की वजह से दोनों नहीं आ पाए.

Advertisement

पुणे के पानी फाउंडेशन इवेंट में एक वीडियो प्ले किया गया, जिसमें आमिर और किरण ने इवेंट में ना आने पाने का दुख जताया. आमिर ने कहा कि हम ऐसी बीमारी से जूझ रहे हैं, जो बहुत जल्दी फैलती है. हम नहीं चाहते कि यह और लोगों को हो इसलिए हम इवेंट में नहीं आ पाए. आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है. यहां तक कि उन्होंने अपनी नाक भी छिदवा ली है.

वहीं, मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अभिनेता आमिर खान के फ्लैट के निर्माण पर रोक लगा दी है. बीएमसी ने ये फैसला आमिर के पड़ोसी की शिकायत के बाद ली है.

आमिर पाली हिल स्थित मरीना अपार्टमेंट के चार अलग-अलग फ्लैटों को एक सीढ़ी से जोड़ना चाहते थे, लेकिन उनके एक पड़ोसी ने इस पर विरोध जताते हुए इसकी शिकायत महानगर पालिका से कर दी थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »