कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद से ही आए दिन दोनों के बीच अलगाव की खबरें छाईं रही हैं. कभी दोनों स्टार्स इवेंट्स पर एक दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आए तो कभी शूटिंग सेट पर एक दूसरे से असहज दिखे. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि हाल ही में रणबीर को कटरीना के घर देखा गया है.
Deccan Chronicle में छपी खबर के मुताबिक, जैसे ही की एक दोस्त उनके घर पहुंची वह उस वक्त हैरान रह गई जब ने भी कटरीना के घर एंट्री मारी. अखबार को एक सूत्र ने बताया, दोनों स्टार्स की इस म्यूच्युअल फ्रैंड के लिए यह एक सरप्राइज जैसा था क्योंकि उसने यह बिलकुल भी नहीं सोचा था कि के घर आएंगे. लेकिन कटरीना रणबीर को देखकर बिलकुल भी सरप्राइज नहीं हुईं, इससे साफ था कि कटरीना को रणबीर का इंतजार पहले से ही था. अब रणबीर के कटरीना के घर इस तरह नजर आने से एक सवाल तो खड़ा होता है ही कि क्या अब दोनों में एक बार फिर से दोस्ताना बढ़ने लगा है?
खैर दोनों के पर्सनल रिलेशन में क्या चल रहा है यह तो वक्त ही बताएगा, फिल्मों की बात करें तो रणबीर और कटरीना की फिल्म अप्रैल, 2017 में रिलीज होने जा रही है.
पूजा बजाज