आमिर की फिल्म को पीछे छोड़ रणबीर की फिल्म ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

संजय दत्‍त की बायोपिक में रणबीर कपूर के काम करने के बाद से हर दिन बायोपिक को लेकर नई खबरें मीडिया में छाई हुई हैं. अब एक और खबर नें बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया हैं.

Advertisement
आमिर खान और रणबीर कपूर आमिर खान और रणबीर कपूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

राजकुमार हिरानी के निर्देशन मेें बन रही संजय दत्‍त की बायोपिक के राइट्स फॉक्‍स स्‍टार इंडिया स्‍टूडियो ने 180 करोड़ रुपये में खरीदें हैं. रिपोर्ट के अनुसार हिरानी की आखिरी फिल्‍म 'पीके' के राइट्स फॉक्‍स स्‍टार इंडिया स्‍टूडियो ने 110 करोड़ रुपये में खरीदे थे. ऐसे में देखा जाए तो रणबीर कपूर ने आमिर को कमाई के मामले में मात दे दी है.

Advertisement

राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 'थ्री ईडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में दी हैं.ऐसे में फॉक्‍स स्‍टार स्‍टूडियो द्वारा इतनी ज्‍यादा कीमत देकर रणबीर कपूर की फिल्‍म के राइट्स की खबर ने इंडस्‍ट्री में हलचल सी मचा दी है. 


बता दें कि आमिर की फिल्म 'पीके' को 110 करोड़ में खरीदा गया था और इसी में उसके सैटेलाइट राइट्स भी शामिल थे. ऐसे में संजय दत्‍त की बायोपिक के राइट्स स्‍टार फॉक्‍स स्‍टूडियो ने इस बार भारी कीमत में खरीदें है.  अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रर्दशन करती है तो फिल्‍म का मुनाफा 85-15 में बांटा जाएगा यानी संजय की बॉयोपिक की कमाई का 85 परसेंट हिरानी को और 15 परसेंट स्‍टूडियो को मिलेगा.


इससे पहले भी राजकुमार हिरानी की 'थ्री ईडियट्स' और 'पीके' बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्डस तोड़ चुकी हैं. यह पहली बार है जब राजू किसी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग करते हुए रणबीर के लुक की कुछ फोटो मीडिया में वाइरल हुए थे जिसमें रणबीर संजय दत्‍त की कॉपी लग रहे थे.

Advertisement


ऐसे में रणबीर के आमिर खान को टक्कर देने के बाद से लोगों में इस फिल्‍म को लेकर एक्‍साइटमेंट बढ़ गया है. रणबीर के अलावा फिल्‍म में मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नर्गिस का किरदार करते हुए नजर आएंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »