रणबीर कपूर हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गए थे. यहां उनकी मुलाकात हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से.
माहिरा खान भारतीय दर्शकों के बीच शाहरुख खान की 'रईस' और टीवी सीरीज 'हमसफर' को लेकर पॉपुलर हैं. बताया जा रहा
है कि इस अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान रणबीर और माहिरा काफी घुल-मिलकर बात कर रहे थे. ये है इवेंट की उनकी एक तस्वीर-
इसी दौरान माहिरा कई बार रणबीर
के आगे हाथ जोड़ती भी नजर आईं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के एक फैन क्लब ने शेयर किया है और तेजी से पॉपुलर हो रहा है. आप भी देखें-
अब पता नहीं कि माहिरा इस तरह उनसे बॉलीवुड की कोई फिल्म के लिए बात कर रही थीं या फिर पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर कुछ कह रही थीं!
मेधा चावला