जग्गा जासूस को होगा 40 करोड़ का नुकसान, बचने का नहीं चांस

रणबीर कपूर की जग्गा जासूस को अब फ्लॉप करार कर दिया गया है. 40 करोड़ के नुकसान के साथ फिल्म अब उम्मीद की आखिरी सांस ले रही है...

Advertisement
फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

रणबीर कपूर को अपनी फिल्म जग्गा जासूस से जितनी उम्मीद थी, उससे बड़ा झटका उनको लगा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही. रिलीज के पहले वीकएंड पर तो लगा था कि धीरे-धीरे जग्गा जासूस की कमाई रफ्तार पकड़ेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका.

जग्गा जासूस ने पहले 10 दिन में करीब 53 करोड़ कमाए. आने वाली फिल्मों की रिलीज देखते हुए, डीएनए की एक खबर के अनुसार, जग्गा जासूस का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ पर सिमट जाने की अटकलें हैं.

Advertisement

करीब 4 साल के प्रोडक्शन टाइम में बनी जग्गा जासूस का अनुमानित बजट 120 करोड़ बताया जाता है. बता दें कि इसमें रणबीर कपूर की फीस शामिल नहीं है. अगर ऐसा होता तो फिल्म का बजट कम से कम 10 करोड़ और बढ़ जाता. लेकिन फिल्म में रणबीर का पैसा भी लगा है तो नुकसान तो उनको झेलना ही पड़ेगा.

नेटफ्लिक्स और अमेजन पर टिकी उम्मीद

बताया जा रहा है कि जग्गा जासूस का प्रोडक्शन हाउस अब फिल्म की लागत निकालने के लिए नेटफ्लिक्स या अमेजन से डील करने की प्लानिंग में है. अगर ऐसा होता है तो जग्गा जासूस का नुकसान कुछ करोड़ तक कम हो सकता है.

जग्गा जासूस को लेकर पापा से नाराज रणबीर

वैसे रणबीर कपूर को विवाद से दूर ही रहना पसंद है. जग्गा जासूस के फ्लॉप होने पर जब उनके पापा ऋषि कपूर ने डायरेक्टर अनुराग बसु पर फटकार लगाई तो रणबीर अपने पापा से इस बात पर नाराज हुए कि इससे बेफिजूल में विवाद बढ़ेगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement