तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राकेश बेदी की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर

श्रीमान श्रीमती, ये जो है जिंदगी, जबान संभाल के जैसे धारावाहिकों का हिस्सा रहे वरिष्ठ एक्टर राकेश बेदी मशहूर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

Advertisement
राकेश बेदी राकेश बेदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

श्रीमान श्रीमती, ये जो है जिंदगी, जबान संभाल के जैसे धारावाहिकों का हिस्सा रहे वरिष्ठ एक्टर राकेश बेदी मशहूर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश ने इस शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है और वे जल्द ही इस शो में नजर आएंगे. ये एक कैमियो रोल होगा और वे इस शो में कुछ एपिसोड्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.

Advertisement

इस शो में शैलेश लोढा का किरदार निभाते नजर आएंगे. शैलेश इस शो में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाते हैं. इस खबर पर मुहर लगाते हुए राकेश ने बताया कि वे इस शो की शूटिंग शुरु कर चुके हैं और 14 अगस्त को सेट्स पर उनका पहला दिन था.

उन्होंने ईटी टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, मुझसे इस रोल के बारे में 12 साल पहले बात हुई थी जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शुरु हुआ था. मैं इस शो में तारक मेहता यानि लोढा के बॉस का किरदार निभा रहा था. ये एक महत्वपूर्ण रोल था लेकिन उस समय चीजें ठीक ढंग से नहीं हो पाई थीं और ये शो जेठालाल को लेकर ज्यादा फोकस हो गया था.

कोरोना के खतरे को लेकर मानसिक रूप से तैयार हैं राकेश

Advertisement

राकेश बेदी इससे पहले लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर हैं' में दिखाई दिए थे. उन्होंने बताया कि वेवायरस महामारी के दौरान बाहर निकलने से नहीं डर रहे है क्योंकि उन्हें लगता है कि बाहर नहीं निकले तो काम नहीं चल पाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि वे घर पर लगातार नहीं बैठ सकते हैं और वे पूरी सावधानियां भी बरतते हैं और अगर तब भी उन्हें कुछ होता है तो वे इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement