राजकुमार हिरानी ने कहा, मेरी संजय दत्त से काफी समय से बात नहीं हुई

संजय दत्त के करीबी कहे जाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कहा, 'मेरी काफी अरसे से संजय से बात नहीं हुई है. बस मुझे आप लोगों के द्वारा ही पता चला है की संजय दत्त 25 फरवरी तक आ जाएंगे. बस वो आ जाएं तो हम काम आगे बढ़ाएंगे.'

Advertisement
राजकुमार हिरानी और संजय दत्त राजकुमार हिरानी और संजय दत्त

पूजा बजाज / आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

25 फरवरी को जेल की सजा काटकर रिहा होकर वापि‍स मुंबई लौट रहे संजय दत्त के बारे में राजकुमार हिरानी ने कहा है कि लंबे अरसे से उनकी संजय दत्त से बाती नहीं हुई है. हालांकि यह खबरें थीं कि संजय दत्त की रिहाई के बाद राजुकमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक और फिल्म मुन्नाभाई पर काम शुरू करेंगे.

राजकुमार हिरानी ने कहा, 'जब 29 जनवरी को मेरी फिल्म रिलीज हो जाएगी, उसके बाद पर लग जाऊंगा. अभी उस पर ज्यादा काम नहीं हो पाया है बस स्क्रिप्ट पूरी हुई है और रणबीर कपूर उस फिल्म को करेंगे, बस यही कन्फर्म है.'

Advertisement

राजकुमार हिरानी से जब यह पूछा गया कि क्या आपकी या मान्यता से कोई बात हुई, तो उन्होंने कहा, 'मेरी काफी अरसे से संजय से बात नहीं हुई है. बस मुझे आप लोगों के द्वारा ही पता चला है की संजय दत्त 25 फरवरी तक आ जाएंगे. बस वो आ जाएं तो हम काम आगे बढ़ाएंगे.'

इन दिनों राजकुमार हिरानी अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म के बाद ही वह संजय दत्त की बायोपिक और मुन्नाभाई सीरीज की फिल्म भी बनाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »