5 घंटे में मिले 17 लाख व्यूज, वायरल हुआ ये पंजाबी गाना

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और तुलसी कुमार का नया सॉन्ग 'रात कमाल है रिलीज हो गया है.

Advertisement
तुलसी कुमार-गुरु रंधावा तुलसी कुमार-गुरु रंधावा

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और तुलसी कुमार का नया सॉन्ग 'रात कमाल है रिलीज हो गया है. इस पार्टी नंबर में गुरु रंधावा के साथ तुलसी कुमार का कॉम्बिनेशन साथ आया है. वीडियो में गुरु के साथ खुशाली कुमार डांस करते नजर आ रही हैं. खुशाली और तुलसी दोनों बहने हैं और टीसीरीज के मालिक दिवंगत गुलशन कुमार की बेटियां हैं.

Advertisement

गुरु और तुलसी के सुरों पर खुशाली की जुगलबंदी कमाल की लग रही है. इस गाने को यूट्यूब पर एक घंटे के अंदर 63 हजार लाइक मिल चुके हैं. गुरु रंधावा के का पंजाबी तड़का गाने को सुपह‍िट बना चुका है. गाने रात कमाल है तू मेरे नाल है...' सॉन्ग को गुरु रंधावा ने ही लिखा और कंपोज किया है. गुरु रंधावा के कई पंजाबी ट्रैक पहले भी सुपरहिट हो चुके हैं. इनमें सूट-सूट करदा और पटौला ह‍िट ट्रैक लिस्ट में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »