क्वांटिको के निर्माताओं ने भारतीयों को आतंकी बताने पर मांगी माफी

प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन शो क्वांटिको के तीसरे सीजन में दिखाई गई एक घटना पर भारत में आपत्ति‍ जताई गई है. इसके बाद निर्माताओं ने माफी मांग ली. 

Advertisement
क्वांटिको 3 क्वांटिको 3

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन शो क्वांटिको के तीसरे सीजन 'द ब्लड ऑफ़ रोमियो' में दिखाई गई एक घटना की निंदा हो रही है. इसे हिन्दुओं के खिलाफ बताया जा रहा है.

शो के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया है. सीन में कुछ भारतीय 'मैनहट्टन' में बम धमाका प्लान करते हैं. ऐसा करके वो बम धमाके के आरोप में पाकिस्तान को फंसाना चाहते हैं.

Advertisement

जब सोशल मीडिया पर इस सब का विरोध हुआ और प्रियंका चोपड़ा को निशाने पर लिया गया तो क्वांटिको के निर्माताओं ने माफी मांग ली. उन्होंने इस सब में प्रियंका का कोई हाथ न होने की बात कही.

प्रोड्यूसर्स ने जारी किए माफीनामे में कहा, एबीसी स्टूडियोज और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स क्वांटिको के हालिया एपिसोड को आपत्त‍िजनक दिखाए जाने पर अपने दर्शकों से माफी मांगते हैं. ये एपिसोड इमोशन्स से भरा है. प्रियंका चोपड़ा ने इस शो को क्रिएट नहीं किया है. न ही शो की कास्ट‍िंग या स्टोरीलाइन में उनका कोई हाथ है.

बता दें कि क्वांटिको 3 का ये सीन भारतीय दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. उनका मानना है कि शो में भारतीयों की गलत छवि पेश की जा रही है. उन्हें आतंकी दिखाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका चोपड़ा को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा को हिंदुओं को आतंकी दिखाने के लिए शर्म आनी चाहिए. दूसरे ने लिखा- पाकिस्तान को फंसाने के लिए भारतीयों का बम धमाका करने का सीन बकवास है. वहीं कई लोगों ने शो को बायकॉट करने की भी धमकी दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »