पेट्रोल की कीमत 1 पैसा घटाने को प्रकाश राज ने बताया 'नौटंकी'

प्रकाश राज ने एक बार फिर मोदी सरकार के फैसले की निंदा की है. उन्होंने पेट्रोल की कीमत घटाने के बारे में ट्वीट किया.

Advertisement
प्रकाश राज प्रकाश राज

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

प्रकाश राज अकसर मोदी सरकार पर हमला करने के कारण खबरों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पेट्रोल की कीमत में एक पैसे की गिरावट को 'नौटंकी' कहा.

प्रकाश राज  ने पिछले दिनों यह भी बयान दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलोचना करने के बाद उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिलना बंद हो गए हैं. प्रकाश राज ने अब पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी पर आक्रोश जताया है.

Advertisement

पेट्रोल की कीमत 84 रुपए तक बढ़ने के बाद देश के कुछ हिस्सों में एक पैसे की कटौती हुई है. इस पर प्रकाश राज ने ट्वीट किया, पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 पैसे की कटौती... क्या देश के नागरिकों को यह नौटंकी देखकर खुश होना चाहिए... क्या यह हमारे लिए पैसा वसूल है.'

पिछले दिनों प्रकाश राज ने अमिताभ बच्चन पर भी नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था, जम्मू-कश्मीर में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप पर अमिताभ बच्चन एक शब्द भी नहीं बोले, जबकि उनकी आवाज शानदार है. उनका न बोलना मैं कायरता समझता हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »