पंजाबी फैन्स ने दिया ये न्योता, बिजी शेड्यूल में वक्त तलाश रहे बाहुबली

प्रभास की पॉपुलेरटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रभास को पंजाब से इस साल की बैसाखी में हिस्सा लेने के लिए अमंत्रित किया गया है.

Advertisement
प्रभास प्रभास

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

फिल्म बाहुबली के बाद साउथ के अभिनेता प्रभास की लोकप्रियता आसमान छू रही है. प्रभास अब साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी कदम रखने को तैयार हैं. पंजाब में भी अब उनके फैन्स की सख्या बहुत ज्यादा है. इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्हें इस साल बैसाखी में हिस्सा लेने के लिए पंजाब बुलाया जा रहा है.सूत्रों की मानें तो प्रभास अपने व्यस्त शेड्यूल में से वक्त निकालने की कोशिश कर रहे हैं.  

Advertisement

यह जानकारी अभिनेता के करीबी सूत्रों ने दी है. सूत्रों ने कहा, "बाहुबली सीरीज की रिलीज और सफलता ने पंजाब में भी प्रभास को लोकप्रिय बना दिया है. कुछ समय से हमें पंजाब के अलग-अलग विश्वविद्यालयों से खास निमंत्रण आ रहे हैं. वो बैसाखी के मौके पर प्रभास को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने के लिए उत्सुक हैं."

बता दें कि साल 2017 में 'बाहुबली 2' के प्रचार के दौरान प्रभास इस त्योहार को मनाने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दौरा कर चुके हैं.

प्रभास ने उस समय एक इंटरव्यू में कहा था कि चंडीगढ़ में बैसाखी का त्यौहार मनाना और यूनिवर्सिटी के युवाओं के साथ बातचीत करना एक मजेदार अनुभव रहा.

सूत्रों से यह भी पता चला कि प्रभास और उनकी पूरी टीम इस बात से काफी खुश हैं कि पंजाब ने उन्हें याद किया है और अपने एक खास त्योहार में उनकी मेजबानी की इच्छा जताई है.

Advertisement

फिलहाल प्रभास ने इस निमंत्रण पर कोई निर्णय नहीं लिया है. प्रभास आजकल फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बीजी हैं. उनके करीबियों की मानें तो पंजाब के दौरे के लिए उनके बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »