परेश रावल ने कहा- अरुंधती रॉय पर मेरा ट्वीट बहुत जरूरी और इफेक्टिव था

परेश रावल ने आजतक से बातचीत में सिंगर अभिजीत और सोनू निगम की भी तारीफ की और कहा कि देश के लिए आवाज उठाने वालों को सोशल मीडिया पर गालियां दी जाती हैं और उन्हें ट्रोल किया जाता है.

Advertisement
परेश रावल परेश रावल

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 25 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

कश्मीर मुद्दे पर अरुंधती रॉय के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने अब कहा है कि उन्होंने जो ट्वीट किया वो बेहद जरूरी था और इफेक्टिव भी. परेश रावल ने आजतक से बातचीत में सिंगर अभिजीत और सोनू निगम की भी तारीफ की और कहा कि देश के लिए आवाज उठाने वालों को सोशल मीडिया पर गालियां दी जाती हैं और उन्हें ट्रोल किया जाता है.

Advertisement


परेश के अनुसार उन्होंने जो ट्वीट किए वो अरुंधती के बयानों से ज्यादा बुरे नहीं थे लेकिन ट्विटर पर कुछ चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है फिर चाहे वो खुद हों या फिर अभिजीत भट्टाचार्य.

परेश रावल ने सोनू निगम के ट्विटर छोड़ने की सराहना की. परेश रावल ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता अगर ट्विटर उन्हें ब्लॉक कर दे, उनके फैंस अब भी उनके साथ हैं और वो किसी और माध्यम से उनसे जुड़ेंगे.

क्या है मामला:
दरअसल परेश रावल ने 21 मई को किए गए एक ट्वीट में कहा था, ‘अरुंधती रॉय को आर्मी जीप पर बांध देना चाहिए.' ये ट्वीट उन्होंने पिछले महीने कश्मीर में एक प्रोटेस्टर को पत्थरबाजों के खिलाफ आर्मी शील्ड के तौर पर यूज करने के सन्दर्भ में किया था. उन्होंने ट्वीट किया कि पत्थरबाज के बजाए अरुंधती रॉय को आर्मी जीप में बांधना चाहिए था.

Advertisement

काफी विवाद होने पर उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर लिया. हालांकि बाद में एक पत्र जारी कर कहा कि ट्विटर ने उस ट्वीट को डिलीट न करने पर अकाउंट डिलीट करने की धमकी दी थी. परेश रावल ने इस पत्र में लिखा, ‘इस लेटर के जरिए मैं अपने सभी सपोर्टर और देश के नागरिकों को बताना चाहता हूं कि 21 मई को किए गए मेरे ट्वीट को डिलीट न करने पर ट्विटर ने मुझे मेरा अकाउंट डिलीट करने की धमकी दी थी.’


अभिजीत और सोनू निगम ने की थी तारीफ

गौरतलब है कि परेश रावल के ट्वीट का सिंगर अभिजीत ने समर्थन किया था और उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिख दिया था कि अरुंधती को गोली मार दी जानी चाहिए. इसके बाद ट्विटर ने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था.

इसके बाद अभिजीत के समर्थन में सिंगर सोनू निगम सामने आए और उन्होंने 24 ट्वीट्स करते हुए कहा कि मैं अपना अकाउंट डिलीट करने वाला हूं. साथ ही उन्होंने कुछ सवाल भी उठाए और इस सोशल प्लेटफॉर्म को छोड़ने के अपने कारण गिनाए.

सोनू निगम ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि कुछ लोग मेरे इस कदम से बेहद खुश होंगे. साथ ही उन्होंने लिखा कि इस देश में सोते हुए लोगों को जगाने की आजादी है लेकिन सोने का नाटक कर रहे लोगों को कोई कुछ नहीं कह सकता.

Advertisement

अनुपम खेर भी आए समर्थन में:

सोनू निगम के सपोर्ट में एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'डियर सोनू निगम, आपने अपनी पहचान खुद बनाई है. आप साहसी, मौलिक, प्रेरणादायक और एक सफल इंसान हो. दूसरों की नकारात्मकता से खुद को प्रभावित मत होने दो.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »