'सबका आधार लिंक है उसके पास', स्क्रिप्टेड नहीं था स्त्री का ये डायलॉग

राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री में पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर तक में शामिल किया गया आधार लिंक वाला उनका डायलॉग दरअसल फिल्म की स्क्रिप्ट का हिस्सा ही नहीं था.

Advertisement
पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

अमर कौशिक निर्देशित फिल्म '' में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे एक्टर ने अपने काम से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म में वह जिस भी जगह नजर आते हैं अपने अंदाज और पंचलाइन्स के दम पर दर्शकों को खिलखिला कर हंसने पर मजबूर कर देते हैं. कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म का एक डायलॉग जो बहुत फेमस हुआ उसे खुद पंकज त्रिपाठी ने लिखा था.

Advertisement

फिल्म में एक सीन है जहां एक मासूम गांव वाला पंकज से पूछता है कि चुड़ैल को सभी गांव वालों का नाम कैसे पता चल जाता है? इस पर पंकज कहते हैं, "सबका आधार लिंक है उसके पास." पंकज का यह डायलॉग स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे उन्होंने खुद ही इंप्रोवाइज किया था. वर्तमान में जिस तरह हर सेवा के साथ आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी होता जा रहा है पंकज ने इस डायलॉग के जरिए दर्शकों की उसी नब्ज को पकड़ लिया.

फिल्म का यह डायलॉग इतना प्रभावी है कि इसे ट्रेलर तक में शामिल किया गया है. सिनेमाघर में फिल्म के दौरान जब यह सीन आता है तो दर्शक खुद को हंसने से नहीं रोक पाते. फिल्म पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. छठवें दिन तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है.

Advertisement

फिल्म के बारे में पंकज ने कहा, "हम बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं. लोग मेरे रुद्रा भईया के किरदार की तारीफ कर रहे हैं." पंकज ने कहा, "मैं हमेशा अपने किरदार को दिलचस्प बनाने की कोशिश करता हूं. लंबा कुर्ता पहनना है और कंधे पर कंबल लेकर घूमना है ये मेरा ही आइडिया था."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »