26 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म 'पद्मावत', पैडमैन से नहीं होगी क्लैश

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट को लेकर ताजा खबर यह आ रही है कि फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी. हालांकि इसके पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

Advertisement
पद्मावत में दीपिका पादुकोण पद्मावत में दीपिका पादुकोण

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट को लेकर ताजा खबर यह आ रही है कि फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी. हालांकि इसके पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

Viacom18 से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी. ऑफिशियल कंफर्मेशन कुछ दिनों में आ सकता है.

Advertisement

आपको बता दें कि 25 जनवरी को अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज होने वाली है. ऐसे में पद्मावत के रिलीज से  'पैडमैन' को नुकसान हो सकता है.

'पद्मावती' के साथ होने वाली क्लैश पर अक्षय कुमार का कहना था कि उन्हें 'पद्मावती' की रिलीज डेट क्रैश होने का कोई डर नहीं हैं. वो इस चुनौती के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि पैडमैन एक अच्छे कॉन्सेप्ट पर आधारित है. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी फिल्म पर 'पद्मावती' की रिलीज का कोई असर नहीं पड़ेगा.

अक्षय कुमार ने कहा कि 'पैडमैन' अपनी पटकथा की वजह से जरूर सक्सेस होगी. चाहें कितनी भी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उसके सामने हो.

'पद्मावत' करीब 180 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी है. ये फिल्म काफी वक्त से विवादों में भी है. संजय लीला भंसाली की इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर के मुताबिक़ सभी के किरदार की प्रशंसा की जा रही है. 'पैडमैन' में अक्षय की मुख्य भूमिका के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement