सगाई के बाद प्रियंका के साथ रिलेशन पर बोले निक जोनस

हाल ही में प्रियंका ने निक का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान दोनों ने पहली बार एक दूसरे को पब्लिकली किस किया. एक इंटरव्यू के दौरान निक ने प्रियंका के साथ अपने रिलेशनशिप पर बातें कीं.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

और का रिलेशनशिप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में प्रियंका ने निक का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान दोनों ने पहली बार एक दूसरे को पब्लिकली किस किया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने प्रियंका के साथ अपने रिलेशनशिप पर बातें कीं.

निक ने प्रियंका के बारे में कहा- ''जो चीज हम दोनों को बांधे हुए है वो है परिवार को लेकर हमारा प्यार. साथ ही इस चीज का विश्वास भी कि जो लोग आपसे करीब हैं, जिनके साथ आपका जुड़ाव है वे हर परिस्थिति में आपके साथ रहेंगे. मैं उनके साथ अपना जीवन शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं.''

Advertisement

दोनों के शादी की चर्चाएं भी जोरों पर चल रही थीं. खबर थी कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं. मगर प्रियंका की मां के ताजा बयान के मुताबिक इन सभी अफवाहों पर फुलस्टॉप लग गया है.

मधु चोपड़ा के एक इंटरव्यू पर कहा- दोनों ने अभी शादी के बारे में नहीं सोचा है. ये जल्दबाजी होगी. ये सिर्फ आधारहीन अफवाहें हैं. दोनों के पास फिलहाल काफी काम है और दोनों का ध्यान पूरी तरह अपने काम की तरफ है. दोनों को अपनी शादी का फैसला करने के बारे में अभी वक्त चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement