न्यूटन को केंद्र सरकार से मिला 1 करोड़, 'ऑस्कर' के लिए सब हैं खुश

 फिल्म न्यूटन को लेकर तारीफें बटोर रहे राजकुमार राव और इस फिल्म के मेकर्स ने जानें फिल्म की इस सफलता पर क्या कहा?....

Advertisement
राजकुमार राव राजकुमार राव

पूजा बजाज / शिवांगी ठाकुर

  • दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

अपनी हालिया रिलीज फिल्म न्यूटन को लेकर क्रिटिक्स की तारीफें बटोर रहे राजकुमार राव फिल्म की ऑस्कर में एंट्री से बेहद खुश हैं. हाल ही में देश के चुनाव सिस्टम पर बेस्ड इस फिल्म को केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये अनुदान के रूप में दिए गए हैं. राजकुमार राव ने कहा कि सरकार की ओर से ये अनुदान बेहद खास है. अच्छा लगता है जब आपको इस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है.

Advertisement

को ऑस्कर के लिए नामाकिंत किए जाने पर कहा, अब इंडस्ट्री में फिल्मों को लेकर माहौल बदल रहा है, अब अलग तरह की फिल्मों को जगह दी जा रही है. राजकुमार ने अमिताभ बच्चन से इस फिल्म को मिली सराहना पर कहा, अमिताभ उनसे बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी इंडस्ट्री उनकी फिल्म की सराहना कर रही है.

स्ट्रगल पीरियड पर राजकुमार ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने एक स्ट्रगलर  के तौर पर कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन एक्टर बनने के जुनून ने उनके विश्वास को टूटने नहीं दिया. आजतक के सवाल - क्या उन्हें कभी लगा कि लौट जाना चाहिए? राजकुमार ने कहा, स्ट्रगल के दौरान उन्हें एक दफा भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उन्हें मुंबई से वाप‍स लौट जाना चाहि‍ए. उनका कहना था कि शुरुआत से ही उनके लिए पैसे से ज्यादा अच्छा काम करना मायने रखता था.

Advertisement

न्यूटन को ऑस्कर मिलना मतलब जरूरत से ज्यादा मिलने वाली फीलिंग

न्यूटन के प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने ऑस्कर नॉमिमिनेशन मिलने पर कहा कि ये ऐसी फीलिंग है जैसी आपको जरूरत से ज्यादा मिलने पर होती है. आनंद बोले, 'मुझे यकीन था अमित मसूरकर एक अच्छी फिल्म ही बनाएंगे. लेकिन फिल्म बनाते समय हमने बॉक्स ऑफिस और ऑस्कर का बिलकुल नहीं सोचा था.'

फिल्म को मिल रही वाहवाही को लेकर डायरेक्टर अमित मसूरकर का भी यही कहना था कि दर्शक फिल्म को इस कदर पसंद करेंगे इसका अंदाजा नहीं था. वह बोले, 'न्यूटन को ऑस्कर में ऑफिशि‍यल एंट्री मिलना ही हमारे लिए एक बड़ी कामयाबी है. छत्तीसगढ़ के जंगलों इस फिल्म की शूटिंग करना आसान नहीं था.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »