एक्टर नील नितिन मुकेश बने पापा, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश पापा बन गए हैं. करीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी रुक्मिणी ने एक बेटी को जन्म दिया है. वे गुरुवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में शाम 3:30 बजे मां बनीं.

Advertisement
नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी के साथ नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी के साथ

पुनीत उपाध्याय

  • मुंबई,
  • 21 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST

एक्टर और महान गायक मुकेश के ग्रैंडसन पापा बन गए हैं. करीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी रुक्मिणी ने एक बेटी को जन्म दिया है. वे गुरुवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में शाम 3:30 बजे मां बनीं.

सोर्स ने ये जानकारी IANS को दी. अप्रैल में नील ने के जरिए दर्शकों से इस बारे में बताया था कि वे पिता बनने जा रहे हैं. की थी कि मैं और रुक्मिणी जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. हम दोनों जीवन के इस नए फेज को शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं. चाहें लड़की हो या लड़का हमे इससे कोई आपत्ति नहीं है.

Advertisement

नील ने साल 2017 में रुक्मिणी से राजस्थान के उदयपुर में शाद रचाई थी. बता दें कि अभी नील के घरवालों की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. नील के पिता नितिन मुकेश भी बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर रह चुके हैं.

नील ने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में काम किया है. वे 7 खून माफ, जॉनी गद्दार, आ देखें जरा, न्यू यॉर्क, प्लेयर्स और वजीर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर गोविंदा की फिल्म जैसी करनी वैसी भरनी में भी नजर आए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »