विदाई में पापा के गले लग ऐसे रोईं नेहा धूपिया, PHOTO

नेहा धूपिया ने 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारे में अंगद बेदी से सीक्रेट वेडिंग कर ली. उनकी शादी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब उनके विदाई की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने पापा के गले लग रो रही हैं.

Advertisement
पापा के गले लग रोतीं नेहा धूपिया पापा के गले लग रोतीं नेहा धूपिया

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST

नेहा धूपिया ने 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारे में अंगद बेदी से सीक्रेट वेडिंग कर ली. उनकी शादी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब उनके विदाई की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने पापा के गले लग रो रही हैं. ये तस्वीर इमोशनल कर देने वाली है.

नेहा की जल्दीबाजी में शादी करने पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे थे. कुछ लोगों का कहना था कि शायद वो प्रेग्नेंट है इसीलिए उन्होंने शादी कर ली. हालांकि उनके पापा ने इस बात का खंडन किया और कहा कि शादी जल्दबाजी में नहीं हुई है. सब कुछ प्लानिंग के तहत हुई है.

Advertisement

खबरों के मुताबिक, नेहा और अंगद लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शादी के बाद दोनों चैरिटी शो के लिए यूएस निकल गए हैं. वहां से वो भारत 4-5 दिन में लौटेंगे.

दोनों ने बयान जारी कर कहा था कि वो जल्द मुंबई में अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए रिसेप्शन रखेंगे. आपको बता दें कि उनकी शादी में अजय जडेजा, आशीष नेहरा और गौरव कपूर शामिल हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »