क्या नवाजुद्दीन बनेंगे बाल ठाकरे? 21 दिसंबर को बायोपिक की अनाउंसमेंट

बालासाहब ठाकरे की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है, जिसे 21 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसे शिवसेना लीडर संजय राउत प्रोड्यूस करेंगे और एमएनएस लीडर अभिजीत पांसे डायरेक्ट करेंगे. खबरों की माने तो इसमें बाल ठाकरे के रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ सकते हैं.

Advertisement
बाल ठाकरे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाल ठाकरे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

बालासाहब ठाकरे की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है, जिसे 21 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसे शिवसेना लीडर संजय राउत प्रोड्यूस करेंगे और एमएनएस लीडर अभिजीत पांसे डायरेक्ट करेंगे. खबरों की माने तो इसमें बाल ठाकरे के रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाज से पहले इस रोल के लिए अक्षय कुमार और इरफान खान के नाम पर भी विचार किया जा रहा था. 'सरकार' में बाल ठाकरे से प्रेरित किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन 21 दिसंबर को फिल्म को लॉन्च करेंगे. यह फिल्म हिंदी में बनेंगी.

Advertisement

2015 में बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने भी उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाने की अनाउंटमेंट की थी, जिसे उनके बेटे राहुल ठाकरे डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे के विरोध के बाद यह फिल्म नहीं बन पाई.

नवाज के फिल्म में होने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. नवाज भी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं.

संजय राउत ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने बालासाहब के साथ बहुत समय बिताया है. मैं जानता हूं कि उनकी जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे बड़े स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है. वह मास लीडर थे और मैं चाहता हूं कि यह मेनस्ट्रीम पॉपुल फिल्म बने.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »