मोहम्मद अजीज का निधन, अमिताभ की फिल्म से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड की तमाम मशहूर गानों में आवाज दे चुके हैं गायक मोहम्मद अजीज. अमिताभ, गोविंदा की फिल्मों के लिए भी गाया.

Advertisement
मोहम्मद अजीज (Photo: Jimmy Moose Facebook) मोहम्मद अजीज (Photo: Jimmy Moose Facebook)

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 64 साल थी. मोहम्मद अजीज की बेटी सना ने आज तक को सिंगर के निधन की जानकारी दी. अजीज सोमवार की रात कोलकाता में थे, मंगलवार को वह मुंबई पहुंचे थे जहां दोपहर 3 बजे के करीब उनकी तबीयत बिगड़ गई.

जानकारी के मुताबिक घर लौटते वक्त एयरपोर्ट पर मोहम्मद अजीज को हार्ट में परेशानी हुई. ड्राइवर ने उन्हें नानावती अस्पताल पहुंचाया और सिंगर की बेटी को इस बात की जानकारी दी. अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीज को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मर्द में गाया था पहला फ़िल्मी गाना

अजीज का जन्म साल 1954 में पश्चिम बंगाल में हुआ था. अजीज ने बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, उड़िया और अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग किया. अजीज मोहम्मद रफी के बहुत बड़े फैन थे, उन्हें अनु मलिक ने बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया. अमिताभ बच्चन की फिल्म "मर्द" के टाइटल सॉन्ग "मैं हूं मर्द तांगे वाला" से अजीज रातों रात हिंदी प्लेबैक सिंगिंग में सुपरस्टार बन गए.

बाद में अजीज ने कई फिल्मों के हिट गाने गाए. लाल दुपट्टा मलमल का, मैं से मीना से न साकी से जैसे सैकड़ों हिट गाने गाए हैं. अजीज ने मर्द के अलावा बंजारन, आदमी खिलौना है, लव 86, पापी देवता, जुल्म को जला दूंगा, पत्थर के इंसान, बीवी हो तो ऐसी, बरसात की रात जैसी फिल्मों में गाने गाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »