इसलिए नहीं बनेगा श्रीदेवी-अनिल की फिल्म मिस्टर इंड‍िया का सीक्वल

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर और अनिल कपूर ने रद्द किया फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का प्लान

Advertisement
फिल्म मिस्टर इंडिया का एक सीन फिल्म मिस्टर इंडिया का एक सीन

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

साल 1987 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का दूसरा पार्ट बनाये जाने का प्लान रद्द हो गया है. 2017 के मध्य में इस तरह की खबरें इंटरनेट पर खूब शेयर हुईं कि मिस्टर इंडिया के मेकर्स फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. फैन्स अनिल कपूर और श्रीदेवी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन अब यह प्लान पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.

Advertisement

फरवरी में अचानक हुए एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने यह प्लान कैंसिल कर दिया है. एक वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा- श्रीदेवी के बिना इस फिल्म का सीक्वल बनाना बेमतलब की बात है. यह ऐसा है जैसे हम नरगिस के बिना मदर इंडिया बनाएं, या बिना ताजमहल के आगरा. मिस्टर इंडिया तीन किरदारों के लिए याद की जाती है अनिल कपूर, अमरीश पुरी और श्रीदेवी.

क्योंकि उनमें से 2 अब मौजूद नहीं हैं तो पिछली बार जैसा जादू चला पाना नामुमकिन होगा. इसलिए अनिल कपूर और बोनी कपूर ने यह प्लान रद्द करने का फैसला किया है. फिल्म मिस्टर इंडिया के निर्देशक शेखर कपूर ने कहा- श्रीदेवी के निधन के बाद अब इस फिल्म का सीक्वल बनाए जाने का कोई चान्स नहीं है. उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता इस प्रोजेक्ट के साथ क्या हो रहा है और बोनी कपूर के क्या प्लान्स हैं. मैं कभी भी फिल्म का सीक्वल डायरेक्ट नहीं करने जा रहा था. अब क्योंकि श्रीदेवी नहीं है तो यह सवाल ही नहीं उठेगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »