किशोर कुमार का पुश्तैनी मकान बिका, करोड़ों में हुई डील

मध्य प्रदेश के खंडवा में किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान को एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है.

Advertisement
किशोर कुमार किशोर कुमार

स्वाति पांडे

  • मध्य प्रदेश,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा में किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान को एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है. खबरों के मुताबिक बिजनेसमैन का नाम अभय जैन है और उन्होंने साढ़े 14 करोड़ रुपये में ये घर खरीदा है.

पिछले कुछ समय से उनके घर के बेचे जाने की खबर आ रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेसमैन किशोर कुमार के रिश्तेदारों से कुछ समय से संपर्क में थे.

Advertisement

पिछले साल जुलाई में खबर आई थी कि उनके घर को खंडवा नगर निगम तोड़ने की तैयारी में है. दो मंजिला इस मकान में नगर निगम ने नोटिस भी लगा दिया था. इसी घर में अशोक, अनूप और किशोर कुमार ने अपना बचपन गुजारा था.

नोटिस में लिखा था- घर खराब हालत में है और कभी भी गिर सकता है. इससे लोगों को नुकसान पहुंच सकता है. ये रहने लायक नहीं है और इसे 24 घंटे के भीतर खाली कर दें. नहीं तो निगम जबरदस्ती घर खाली करवा कर इसे तोड़ देगी. इस नोटिस को केयरटेकर सीताराम ने देखा था. सीताराम इस घर में पिछले चार दशक से रह रहे थे. सीताराम ने यह बात अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार को बताई थी.

घर तोड़ने की रिपोर्ट को देखकर जिला कलेक्टर ने कहा था कि वो जब तक रहेंगे, तब तक इस घर को तोड़ा नहीं जा सकता.

Advertisement

हाल ही में इस घर का एक हिस्सा गिर गया था. इसके बाद खंडवा नगर निगम ने एक और नोटिस जारी की और लोगों को बिल्डिंग में जाने से मना कर दिया.

किशोर कुमार का घर खंडवा के मुख्य बाजार में स्थित है. यह 10000 स्कवॉयर फीट में फैला है. इसके सामने बहुत से दुकान भी खोले गए हैं. इस घर के मेन गेट पर गांगुली हाउस लिखा हुआ है.

किशोर कुमार के पिता शहर ने नामी वकील थे. किशोर और उनके भाई अशोक और अनूप इसी घर में पैदा हुए थे. प्राइमरी एजुकेशन पूरा करने के बाद किशोर कुमार एक्टिंग के लिए मुंबई चले गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »